Wednesday, May 15, 2019

बांग्ला – बिहार की एक भाषा एवं संस्कृति


बिहार की भाषाओं में बांग्लाभाषा या बांग्लाभाषियों के भी शामिल हो जाने को लेकर हमारी बातचीत का प्रस्थानविंदु सामान्यत: इस्ट इन्डिया कम्पनी का शासनकाल होता है। बंगाली कलकत्ता में शिक्षित हुये और कम्पनी की नौकरी के सिलसिले में बिहार भेज दिये गये!
इसमें कोई शक नहीं कि कम्पनी के और फिर प्रत्यक्षत: अंग्रेज सरकार के शासनकाल में बड़ी संख्या में बंगाली सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि युक्त प्रदेश के बड़े शहरों में, लाहौर सहित अविभाजित पंजाब के बड़े शहरों और नागपुर सहित, केन्द्रीय प्रदेश (आज का मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वी महाराष्ट्र) के सभी शहरों में बड़ी संख्या में गये और उनमें से कई वहाँ बस गये।
बिहार में (और झारखण्ड में) बांग्लाभाषियों की बड़ी तादाद की बात अलग से इसलिये भी होती है क्योंकि बीसवीं सदी की शुरुआत तक बिहार बंगाल प्रेसिडेंसी का हिस्सा था। और यह बिहार उस समय झारखण्ड को भी शामिल किये हुये था। इसके अलावा, सरकारी प्रशासनिक विभागों, अदालतों, रेल कारखाना वगैरह से अलग निजी औद्योगीकरण की नजर से भी यह भूभाग उतना पीछे नहीं था जितना बाद में होने लगा। अगर बिहार का कारिगर हिन्दुस्तान का मैंचेस्टर, हावड़ा में खट रहा था तो गोपालगंज के चीनी मिल में बंगाली मुंशी खट रहा था।   
एक, अभिन्न शुरुआत
वैसे, यथार्थ तो यही है कि सर्वाधिक प्राचीन बांग्ला साहित्य के निदर्शन के रूप में 9वीं से 12वीं सदी के बीच रचे गये जिस काव्य-समुच्चय की बात होती है उसकी रचना एक बड़े भुखण्ड में हुई थी जिसमें बिहार भी उतना ही शामिल था जितना बंगाल एवं बांग्लादेश। यह स्वाभाविक है कि सिर्फ बांग्ला नहीं बल्कि सभी पूर्वांचलीय भाषायें इस काव्य-समुच्चय, ‘चर्यापद’, या सिद्धाचार्य रचित दोहों को अपना सर्वाधिक प्राचीन निदर्शन मानते हैं क्योंकि भाषाई-भुगोल के लिहाज से उन सभी भाषाओं का निर्माण मिलेजुले तौर पर उस बड़े भुखण्ड में हो रहा था, पाल साम्राज्य के अधीन जिस भुखण्ड में आज के बिहार, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश, आसाम तथा झारखण्ड व ओड़िशा के भी कुछ कुछ इलाके शामिल थे। उस भाषा को भाषाविज्ञानी लोग शायद अर्द्ध-मागधी प्राकृत के नाम से परिभाषित करते हैं। जैसा कि आर॰ आर॰ दिवाकर द्वारा सम्पादित, ‘बिहार थ्रु द ऐजेस’ शीर्षक चर्चित ग्रंथ में कहा गया हैं:
“Charya songs were written in an Eastern vernacular closely resembling the different local varieties of the New Indo-Aryan of the east. Charya songs were equally intelligible to the speakers of all eastern dialects. Moreover, the Siddhacharyas did not all belong to only one region but they came from Bihar, Bengal, Orissa and even from as far west as Saurashtra. The monasteries (Mahaviharas) of Tantric Buddhists in Bengal and Bihar (viz. Pandubhumi, Jagandala, Somapura, Vikramsila, Nalanda and Odantpuri) were open to scholars and monks from everywhere.”
………
“It is generally believed that till the 9th century AD the languages of eastern provinces such as Bihar, Bengal, Assam and Orissa had not developed any features distinct enough to be clearly distinguished from one another.”
भाषा ही नहीं, बल्कि लिपि भी एक ही थी।
“During this period, the same script was used throughout East India, i.e. from Varanasi (and further West) to Assam. This was the eastern version of the Kutila or later Nagari script.”
[आर आर दिवाकर सम्पादित ‘बिहार थ्रु द एजेस’, पृ 350 – 352]
भाषाई राष्ट्रीयता का निर्माण
भाषाओं के इस तरह एक साथ शुरू होने के बाद अगली सदियों में उनका अलग अलग रूप लेना, भाषाई-संस्कृति एवं भाषाई-राष्ट्रीयता के रूप में विकसित होना चलता रहा। इसलिये मुघल बादशाह अकबर ने जो पहले ही दौर में 12 सूबे बनवाये उसमें सुबा-ए-बिहार एवं सुबा-ए-बंगाल अलग अलग था। लेकिन क्या तब बिहार में बांग्ला, या बांग्ला में बिहार कुछ भी नहीं बचा रहा?
रहा! सरकार-ए-पूर्णिया या पूर्णिया परगना अपने सात भागों के साथ सूबा-ए-बंगाल में था जो अपने लोग, भाषा, संस्कृति के साथ बिहार का हुआ सन 1956 में, राज्यों के पुनर्गठन के दौर में। सरकार-ए-राजमहल भी अपने भागों के साथ सूबा-ए-बंगाल में रहा; सन 1956 में बिहार का हुआ और सन 2000 में कुछ बिहार का रहा बाकी झारखण्ड में चला गया। धनबाद, चन्दनकेयारी, पुरुलिया आदि मानभूम के इलाके में तो जन आन्दोलन भी हुये, बांग्ला भाषाई अस्मिता की रक्षा के सवाल पर।
ये तो बड़े फलक की गतिशीलतायें थी लेकिन लोग? लोगों के, आम जनजीवन के, उनकी दैनन्दिन गतिशीलता के लिखित इतिहास का होना, जनसांख्यिक गतिविधियों का रेकॉर्ड रखा जाना तो आधुनिककाल की सोच है, लेकिन मुझे लगता है कि सिर्फ पूर्णिया और साहेबगंज, भागलपुर का इलाका नहीं, बांग्लाभाषी पूरे मध्य युग में, अभी के बिहार के (झारखण्ड को छोड़ भी दें तो) विभिन्न शहरों में जरूर रहते होंगे। एक मिसाल के तौर पर गया। पितृपक्ष में या श्राद्धकर्म के लिये गया का महत्व बांग्ला के धार्मिक कार्यविधियों में काफी पहले से वर्णित है। गया में बांग्लाभाषियों के बसे होने का प्रमाण मौखिक इतिहास के माध्यम से या दूसरे कुछ रेकॉर्ड्स के माध्यम से ढुंढ़ा जा सकता है। बोधगया में चटगाँव तक के बौद्ध आते जाते रहे हैं एवं उनमें जरूर कुछ बस गये होंगे। ठीक उसी तरह जैसे लाखों बिहारी कलकत्ता से शिलिगुड़ी और ढाका से खुलना तक रहने लगे थे।
भागलपुर इलाके के उत्तरराढ़ी कायस्थ
यहाँ भागलपुर के उत्तर-राढ़ी कायस्थों का जिक्र हो जाना चाहिये। जिनकी पदवी बंगाली है लेकिन उनमें से अधिकांश आज बांग्ला का एक अक्षर नहीं जानते हैं। नगेन्द्रनाथ बसु रचित ‘बंगेर जातीय इतिहास’ के ‘कायस्थखंड’ में जिक्र है कि हिजरी 821 या अंग्रेजी 1418 में बंगाल के ख्यातिप्राप्त दत्तपरिवार के एक वंशज, थाकदत्त (इनका असली नाम नहीं जाना जा सका है) को भागलपुर इलाके का कानुनगो बनने का फर्मान मिला। लेखक अनुमान लगाते हैं कि चुँकि उस समय यह इलाका दिल्ली के बादशाह के अधीन नहीं था इसलिये गौड़ के राजा गणेश के निधन के बाद उनके मुसलमान धर्मान्तरित पुत्र जलालुद्दीन (हिन्दु नाम ‘यदु’) यह फर्मान दिये होंगे। फर्मान की प्रति नहीं मिली है लेकिन भागलपुर के महाशय वंश के पुराने कागज में पिछली पीढ़ियों के नाम में लश्कर दत्त उर्फ थाकदत्त मजुमदार, जानकी दत्त उर्फ थाकदत्त मजुमदार लिखे मिलते हैं।
उक्त ग्रंथ में इस बात का भी जिक्र है कि उपरोक्त लश्कर दत्त अकबर के समय तक कानुनगो थे। अकबर ने भी उन्हे कानूनगो का फर्मान दिया और साथ ही, ‘महाशय’ की उपाधि तथा ‘मजुमदार’ की पदवी दी। लेकिन अधिक उम्र हो जाने के कारण सन 1605 में अकबर ने लश्कर दत्त के दामाद श्रीराम घोष को कानूनगो बना दिया। साथ ही उन्हे ही पीढ़ी दर पीढ़ी इस्तेमाल करने के लिये ‘महाशय’ की उपाधि दे दी।
इस इतिहास का जिक्र इसलिये किया गया क्योंकि, जैसा कि कहा गया, भागलपुर इलाके के पारम्परिक बांग्लाभाषी, शरणार्थी कॉलोनी के बांग्लाभाषी के अलावा एक तीसरी आबादी भी है उत्तरराढ़ी कायस्थों का जो आये हैं बंगाल से, पदवी भी बंगाल की है पर अमूमन वे बांग्ला भूल चुके हैं। इस पूरी आबादी के यहाँ बसने के इतिहास का जुड़ाव चम्पानगर स्थित महाशय घोष की ड्योढ़ी से है। वैसे उस ग्रंथ में आगे यह भी जिक्र है कि लश्कर दत्त के परिवार ने श्रीराम घोष के हैसियत को नहीं माना और भीतर भीतर लड़ाई चलती रही। उसी इलाके में अलग अलग गाँवों में उनके वंशज बसे हैं। यह रुचिकर होगा खोज करना कि किस तरफ के वंशज एवं अन्य लोग, बांग्ला यानी अपनी मातृभाषा भूलने में आगे रहे हैं। क्योंकि भाषा सत्ता के लिये आधिपत्य भी कायम करता है और सत्ता के विरोध में भी काम आता है। हो सकता है सत्ता का फर्मान जिनके हाथ में था वे अपनी सत्ता की लोकप्रियता बनाने के लिये स्थानीय अंगिका को अपनी मातृभाषा बना लिये हों। या फिर, इसके विपरीत, जो विरोध में थे, उन्होने ऐसा किया हो! सिर्फ समय की स्वत:स्फूर्तता नहीं प्रतीत होती है क्योंकि बांग्ला न भूलने वालों की भी एक संख्या है।    
मराठा आक्रमण
बंगाल पर बार बार मराठा आक्रमण मुघल साम्राज्य के पतन और इस्ट इंडिया कम्पनी के आगमन के बीच के समय का चर्चित ऐतिहासिक प्रसंग है। उन आक्रमणों के दौरान भी बंगाल के लोग जैसे हजारों की संख्या में पूर्वी तरफ भागे, वैसे ही पश्चिमी तरफ, यानी बिहार की ओर भागे। उनमें से अधिकांश यहीं के होकर रह गये।
प्रवास – अधिवास: आधुनिक काल
फिर भी इसमें कोई शक नहीं कि बड़े पैमाने पर बांग्लाभाषियों का पहले तो प्रवास और फिर उनमें से बहुतों का वहीं, अधिवासी बन कर बस जाना कम्पनी शासन काल में ही शूरू हुआ। और अगर विकास में सकारात्मक प्रभाव की बात की जाय, तब भी हमें उस आधुनिक काल पर ही ज्यादा ध्यान देना होगा क्योंकि कम्पनी की राजधानी बनी कलकत्ता और योरोपीय ज्ञान-विज्ञान, युक्तिपरक सोच, ज्ञान के भारतीय विरासत का पुनर्मुल्यांकन, समाज सुधार सब कुछ का केन्द्र बन गया वह नया बसा हुआ शहर।
सन 1911 के जनगणना के अनुसार बिहार की आबादी थी 2, 83, 14, 281, ओड़िशा की आबादी थी 1, 13, 78, 875 यानी कुल  3, 96, 93, 156। उसी के साथ किये गये भाषाई सर्वेक्षण के अनुसार उस आबादी में बांग्लाभाषियों की संख्या थी 16, 90, 362 (क्योंकि भाषाई सर्वेक्षण बिहार एवं ओड़िशा को एक प्रशासनिक इकाई मान कर हुआ था)। दशक दर दशक बिहार और ओड़िशा की आबादी का जो अनुपात रहा है उसे बांग्लाभाषियों की संख्या पर लागू करें तो लगभग साढ़े इग्यारह – बारह लाख बांग्लाभाषी सिर्फ बिहार के बनते हैं। इतनी बड़ी संख्या में तो सिर्फ डाक्टर, इंजिनियर, वकील, अध्यापक, प्रशासक वगैरह नहीं हो सकते हैं। अब जो झारखण्ड है, उसके सिंहभुम, मानभुम, धलभुम अंचलों में बसे बांग्लाभाषी किसानों के अलावे भी बिहार के विभिन्न शहरों में सामान्य रोजीरोटी कमानेवाले, छोटामोटा कारोबार चलानेवाले बंगाली भी काफी रहे होंगे। सन 1908 के अप्रैल में खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी जब किंग्सफोर्ड को मारने मुजफ्फरपुर आये थे, तो वे दो बंगाली छद्मनाम लेकर आये थे, जिस धर्मशाला में रुके थे उस धर्मशाला का मालिक भी बांग्लाभाषी था, 30 अप्रैल की रात को दवा दुकान के जिस कर्मचारी ने उन्हे जल्द से भागते हुये देखा था वह भी बांग्लाभाषी था; मोकामा स्टेशन पर प्रफुल्ल चाकी को मारने वाला दारोगा भी बांग्लाभाषी था। और उन्ही दिनों में, मुजफ्फरपुर कोर्ट के वकील शरतचन्द्र चक्रवर्ती की पत्नी एवं कविगुरु रवीन्द्रनाथ की बड़ी बेटी माधुरीलता, उपन्यासकार अनुरूपा देवी के साथ मिल कर चैपमैन गर्ल्स स्कूल की नींव डाल रही थी।
बिहार में बांग्लाभाषी – भाषाई अधिकारों के लिये संघर्ष
झारखण्ड के अलग हो जाने के बाद बिहार के बांग्लाभाषियों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा। साथ ही बिहार के बांग्लाभाषियों को अपने जनसांख्यिक नक्शे में आये एक बड़े बदलाव का भी सामना करना पड़ा।
सन 1947 में पूर्वी पाकिस्तान से जो शरणार्थी भारत आये थे उनमें से बहुतों को अलग अलग टुकड़ों में भारत के विभिन्न प्रांतों में परती इलाकों में बसाया गया था। हर परिवार को थोड़ी जमीन कर्ज के रूप में दी गई थी कि वे उस जमीन को आबाद करें एवं अपना जीवन दोबारा बसायें। उन बंगाली शरणार्थियों के बसावट या कॉलोनी आज आपको बिहार के अलावे उत्तराखण्ड, छत्तीसगढ़ यहाँ तक कि कर्णाटक और महाराष्ट्र में भी मिलेंगे। बिहार के पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, पूर्णिया, भागलपुर, बांका, दरभंगा, सहरसा आदि कई जिलों में उनकी कॉलोनियां हैं, वैसे सबसे अधिक संख्या में (वर्तमान में साढ़े तीन लाख) वे पश्चिम चम्पारण में बसे हैं। जातिगत तौर पर उनमें से अधिकाश नम:शुद्र एवं अन्य दलित जातियों से हैं।
झारखण्ड बनने के बाद एक परिस्थिति आई कि सरकार ने बांग्ला पाठ्यपुस्तकों की छपाई, बांग्ला शिक्षकों की नियुक्ति आदि सब कुछ बन्द कर दिया। प्रशासन से पूछो तो सीधा जबाब मिलता था कि अब बिहार में बंगाली हैं कहाँ, सब तो झारखण्ड चले गये! जबकि राज्य के अल्पसंख्यक कानून के अनुसार बांग्लाभाषियों को भाषाई अल्पसंख्यक का दर्जा मिला हुआ है। उसी समय बिहार के शहरी मध्यवर्ग के बांग्लाभाषी एवं उपरोक्त शरणार्थी कॉलोनियों के बांग्लाभाषियों की एका बनी और एक जबर्दस्त आन्दोलन हुआ। अन्तत: सरकार ने बिहार के बांग्लाभाषियों का एक आर्थिक-सामाजिक सर्वेक्षण करवाया एवं उसके नतीजों के मद्देनजर, सिलेबस कमिटी दोबारा बैठाई गई, नये पाठ्यपुस्तक लिखे गये एवं पाठ्यपुस्तकों की छपाई का फैसला लिया गया। प्राथमिक स्तर पर बांग्ला टीईटी की परीक्षा ली गई एवं प्राथमिक शिक्षक बहाल किये गये। साथ ही, बसाये गये शरणार्थी बांग्लाभाषियों के कुछ अन्य मांगों पर भी कार्रवाई शुरू हुई। उनकी जातियों को बिहार की जातीय अनुसूची में शामिल करने के लिये  एथनोग्राफिक रिपोर्ट के साथ राज्य ने केन्द्र को अनुशंसा किया जो लागू भी हुआ।
इस लड़ाई में एक खास बात देखी गई। पश्चिम चम्पारण के शरणार्थी कॉलोनियों के वे बांग्लाभाषी अपनी भाषा से जुदा हो जाने को नियति मान कर चुपचाप दूसरी स्थानीय भाषा की ओट में अपनी गुमनाम जिन्दगी जी रहे थे। कहीं कहीं तो, इनके खेतों में पानी ले जाने के लिये जो फीडर कनाल सरकार ने बनवाया था उसका नाम तो था रिफिउजी कॉलोनी फीडर लेकिन पानी नहीं आता था और इस स्थिति के खिलाफ आवाज को वे ठीक से उठा भी नहीं पाते थे।    
आन्दोलन ने न सिर्फ उनकी, बल्कि भागलपुर, पूर्णिया सहित अन्य कॉलोनियों के लोगों की भी, मातृभाषा को अपनी पूरी गरिमा के साथ लौटाया। लोग बिना घबराहट के, टूटीफूटी ही सही लेकिन बांग्ला में बात करने लगे। इसी के साथ उनका सामुदायिक आत्मविश्वास भी लौट आया। इधर के दिनों में उनके आर्थिक उद्यम में भी कुछ कुछ सुधार आया है और राजनीतिक भागीदारी भी गुणात्मक तौर पर बढ़ी है।
बांग्लाभाषा एवं बंगाली संस्कृति का बिहार में योगदान
अब, सवाल यह है कि (1) इन बिहारवासी बंगालियों या बांग्लाभाषी बिहारियों का बिहार में क्या योगदान रहा, एवं (2) खुद बांग्लाभाषा एवं संस्कृति का बिहार में क्या योगदान रहा।
इन दोनों सवालों का उत्तर ढूंढ़ने के क्रम में योगदान के कई पहलू दिखते हैं। साथ ही, यह भी दिखता है कि इस योगदान को देखने में हम सिर्फ बिहारी बांग्लाभाषी या बिहार की बांग्ला व भाषासंस्कृति को अलग कर के नहीं देख पायेंगे। क्योंकि, बांग्ला बिहार की लोकभाषा या बोली नहीं है।  यह एक भाषाई-राष्ट्रीयता है जिसकी एक मूलभूमि है। बल्कि, अब तो वह मूलभूमि भी दो खण्डों में बँटी हुई है। एकतरफ है भारतीय संघ के अन्तर्गत एक भाषाई राष्ट्रीयता। दूसरी तरफ है एक स्वतंत्र राजनीतिक राष्ट्रीयता। (दोनो हिस्से बँटवारे की तकलीफ को भुलाने के लिये ‘हिस्सेदार संस्कृति’, शेयर्ड कल्चर की बात करते हैं)। बिहार में योगदान को समझते वक्त उस पूरे भाषाक्षेत्र को परिप्रेक्ष्य में रखना पड़ेगा। इसलिये भी, क्योंकि, कम्पनी के जमाने में कलकत्ता का राजधानी बन कर उभरने के पहले ढाका ही बंगाल की राजधानी थी।  
शिक्षा, चिकित्सा, कानून, प्रशासन, व्यवसाय एवं उद्योग       
खैर, एक तरफ शिक्षा, चिकित्सा, कानून एवं प्रशासन के क्षेत्र हैं। असंख्य अध्यापकों, शिक्षाविदों, विद्यालय-संस्थापकों, चिकित्सकों, बैरिस्टर एवं वकीलों तथा बड़े प्रशासकों के नाम गिनाये जा सकते हैं। उनमें से हर एक के योगदान पर विशद में लिखा जा सकता है। बीसवीं सदी के प्रारंभकाल के यशस्वी विद्वान, बैरिस्टर एवं प्रशासक, बिहार को अलग प्रांत घोषित करवाने में अग्रणी सच्चिदानन्द सिन्हा ने, अपने आलेखों का एक संकलन, ‘सम एमिनेन्ट बिहार कॉन्टेम्पोररीज’ (1944) में, प्रख्यात वकील तथा बिहार का पहला अंग्रेजी अखबार ‘बिहार हेरल्ड’ के संस्थापक गुरु प्रसाद सेन के बारे में लिखते हुये जो टिप्पणी किया उसे उद्धृत किया जा सकता है :
“During their long administrative association with the Bengalees, the Biharees learnt much in public affairs and activities from a number of Bengalees settled in Bihar…”
व्यवसाय में भी असंख्य बांग्लाभाषी हैं जिनका बिहार के शहरों के शहरीकरण में महत्वपूर्ण योगदान है। वे जिला व राज्य-स्तरीय व्यापार-मंडलों के पदाधिकारी भी रहते आये हैं। पटना के प्रभुदत्त मुखर्जी को सभी जानते हैं । दूसरी ओर, उद्योग का भी एक क्षेत्र होता अगर सन 2000 के पहले का बिहार होता तो। राँची में रहने वाले प्रमथ नाथ बोस ने अगर चिन्हित नहीं किया होता कि गुरुमहिषानी इलाके में जमीन के नीचे लोहे के अयस्क का अपार भंडार है तो जमशेदपुर का टाटा आयरन एन्ड स्टील नहीं बना होता। और यह, सिर्फ एक उदाहरण है।
नाट्य शिल्पकला, संगीत, नृत्य एवं साहित्य,
फिर साहित्य, शिल्पकला, संगीत या नाट्य का क्षेत्र है। नाट्य के क्षेत्र में, खास कर बिहार में आधुनिक नाट्य को लोकप्रिय बनाने में बिहार के बांग्लाभाषियों की भूमिका सभी जानते हैं। आज का कालिदास रंगालय खड़ा है अनिल मुखर्जी के कारण। जब यह रंगालय नहीं बना था तो बंगाली मोहल्लों के पारम्परिक दूर्गापूजा स्थल पर जो बांग्ला नाटकों का मंचन होता था, वहीं वह भी अपने लोकप्रिय हिन्दी नाटक ‘पाल्की’ एवं अन्य नाटकों का मंचन किया करते थे। बिहार के नाट्य गतिविधियों में बांग्लाभाषियों की भूमिका पर एक लेख लिखा था ओनील दे साहब ने, पचास साल पहले। बिहार के अधिकांश प्रमुख शहरों में, खास कर जहाँ बांग्लाभाषी अधिक तादाद में थे, नाट्य को लोकप्रिय बनाने मे बांग्ला नाट्यगोष्ठियों की सक्रियता की सकारात्मक भूमिका रही है।
शिल्पकला के क्षेत्र में दो बड़े बांग्लाभाषी शिल्पाचार्यों का नाम तो बिहार से जुड़ा है ही। एक, नन्दलाल बोस, जो कि बिहार के ही सन्तान थे, उनके पिता पूर्ण्चन्द्र बोस दरभंगा राज के वास्तुशिल्पी थे और दूसरे, बिनोदबिहारी मुखोपाध्याय। प्रख्यात फिल्मनिर्देशक सत्यजीत रॉय के शिल्पगुरु बिनोदबिहारी पटना कला महाविद्यालय के प्राचार्य थे। लेकिन इसके अलावे, मध्यवर्गीय परिवारों में बच्चों को शैशव से ही शिल्पकला का प्रशिक्षण दिलवाने का रिवाज बांग्लाभाषी परिवारों से ही शुरु हुआ और प्रशिक्षकों में बहुतायत बांग्लाभाषियों की थी। वैसे, चित्रकला में बिहार की अपनी समृद्ध लोकशैलियाँ हैं। एवं कुछ के इडियम्स में आज के यथार्थ को उकेरने की कितनी क्षमता है यह तो अब पटना के सड़कों के दोनों ओर दिखती है। साथ ही बिहार का अपना विश्वप्रसिद्ध पटना कलाम भी है। इन सभी कलारूपों से न सिर्फ बिहार के बांग्लाभाषी बल्कि बंगाल के चित्रकार भी सीखते रहते हैं।   
संगीत और नृत्य के क्षेत्र में, इस प्रदेश के अपने सांगितिक घराने थे तथा इन दोनों विधाओं का एक महत्वपूर्ण केन्द्र बनारस, कलकत्ता से ज्यादा करीब था। स्वाभाविक तौर पर शास्त्रीय संगीत एवं शास्त्रीय नृत्य को आगे बढ़ाने में बिहार, अपने बूते पर एवं बनारस की मदद से सक्षम था। बल्कि बंगाल के लोग यहाँ आने को अवसर मानते थे कि संगीत सीखने का मौका मिलेगा। बांग्ला टप्पा के घराने का सृजनकर्ता रामनिधि गुप्त या निधुबाबु ने, यहीं छपरा कलेक्टरियट में काम करते हुये एक संगीतज्ञ से तालीम लिया। फिर भी, बिहार के विभिन्न शहरों में कई प्रख्यात बांग्लाभाषी कलाकार व शिक्षक दशकों से कार्यरत हैं। राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त बड़े संगीतगुरु या नृत्यगुरु का नाम अभी याद नहीं, लेकिन उनका प्रशिक्षण बिहार के संगीत व नृत्यजगत को प्रभावित करता रहा है।
साहित्य का क्षेत्र सबसे अधिक चर्चा में रहा है। बलदेव पालित, केदारनाथ बन्दोपाध्याय, आशालता सिंहो, अनुरूपा देवी, बिभुतिभुषण मुखोपाध्याय, बनफूल, सतीनाथ भादुड़ी आदि बिहार के ही बांग्ला लेखक रहे हैं। बिहार के प्रख्यात हिन्दी लेखक फणीश्वरनाथ रेणु ने तो सतीनाथ भादुड़ी को अपना गुरू ही माना है। बिहार के इन बांग्लाभाषी रचनाकारों की कृतियाँ बिहार के ही धरोहर हैं। ‘कोसी प्रांगण की चिट्ठी’ या ‘ढोँड़ई चरित मानस’ बिहार को समझने का एक बिहारी नजरिया है। हाँ, वह बांग्लाभाषा में है। लेकिन इनसे अलग भी, रवीन्द्रनाथ ठाकुर, शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय एवं काजी नज़रुल इसलाम के रचनाओं का जो प्रभाव पूरे भारतीय साहित्य पर पड़ा, हिन्दी साहित्य या बिहारी भाषाओं के साहित्य पर प्रभाव उसी का हिस्सा था।
पत्रकारिता, भाषाई आन्दोलन
एक क्षेत्र पत्रकारिता का भी है। पिछली सदी के सत्तर के दशक में सुभाषचन्द्र सरकार ‘सर्चलाइट’ अखबार के सम्पादक थे। आप शायद जानते भी हैं कि बिहार की अंग्रेजी पत्रकारिता की शुरुआत अगर गुरुप्रसाद सेन संचालित व सम्पादित बिहार हेरल्ड (1874) से हुई, तो बिहार की हिन्दी पत्रकारिता की शुरुआत पण्डित मदनमोहन भट्ट ने, ‘बिहार-बंधु’ के प्रकाशन के द्वारा, कलकत्ता से की।
भाषाई आन्दोलन से हमारा मतलब है हिन्दी आन्दोलन। स्वतंत्रता आन्दोलन में भाषाई एकरूपता लाने के लिये हिन्दी आन्दोलन बिहार में ही सबसे पहले शुरु हुआ था। उस हिन्दी आन्दोलन का समर्थन किया था बिहार के बांग्लाभाषी एवं बंगाल के बुद्धिजीवियों ने। बिहार में कचहरियों की भाषा के रुप में हिन्दी को भी स्वीकार किया गया – सन 1880 में अंग्रेज सरकार द्वारा इस फैसले के लिये जाने के पीछे थी, पटना व भागलपुर सहित अन्य शहरों के विद्यालय निरीक्षक भुदेव मुखोपाध्याय। भुदेवबाबु की प्रशस्ति में यहाँ गीत रचे गये। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अपनी स्थापना के बाद कई वर्षों तक मेधावी छात्रों को ‘भुदेव पदक’ देता रहा। वैसे, सन 2010 में प्रकाशित एक ब्लॉग में इतिहास के युवा शोधार्थी डा॰ राजू रंजन प्रसाद ने भुदेवबाबु के कृतित्व के बारे में लिखा:
“सरकार की ओर से जब पहले-पहल बिहार में शिक्षा प्रसार की व्यवस्था हुई तब सन् 1875 ई. में पंडित भूदेव मुखोपाध्याय (1825-1894 ई.) ‘इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल्स’ नियुक्त किये गये, जिन्होंने  स्वयं हिन्दी में कई पाठ्य-पुस्तकें लिखीं। उनके नेतृत्व में कई हिन्दी लेखकों ने पाठ्य-पुस्तकें तैयार कीं। आप ही के निर्देशन में हिंदी का शब्दकोष, हिंदी व्याकरण एवं भूगोल, इतिहास, अंकगणित, ज्यामिति जैसे विषयों की पाठ्य-पुस्तकें तैयार की गईं। और जो उन्हीं के द्वारा स्थापित बोधोदय प्रेस में कैथी-लिपि में छपीं।“ [पादटीका के चिन्ह हटा दिये गये हैं]
स्वतंत्रता आन्दोलन
और अब आइये, राष्ट्रीय आन्दोलन में देखें बिहार के बांग्लाभाषियों की भूमिका। आप शायद जानते भी होंगे कि बिहार के महान क्रांतिकारी बैकुण्ठ शुक्ल की फाँसी के पहले के दिनों का असाधारण स्मृति-आलेख, ‘एइ भरा बरषार रांगा जल’ उनके सह-क्रांतिकारी विभुतिभुषण दासगुप्ता द्वारा लिखा गया। उसका हिन्दी में अनुवाद भी हो चुका है। नीचे प्रस्तुत उद्ध्वरण पूर्णेन्दू मुखोपाध्याय द्वारा लिखित ‘बिहार: स्वतंत्रता आन्दोलन में क्रान्तिकारियों के कुछ अछूते प्रसंग’ शीर्षक आलेख से लिया गया है।
“अनुशीलन समिति की एक शाखा सन 1909 में बनारस में बनी । शचीन्द्रनाथ सान्याल इसके निर्माता थे । सन 1913 में उन्होने पटना के बांकीपुर में भी एक शाखा खोला । बांकीपुर शाखा का नाम था पटना रिवल्युशनरी सोसाइटी एवं नेता थे बंकिमचन्द्र मित्र । बंकिमचन्द्र जिला 24 परगना के निवासी थे । सन 1908 में वह बांकीपुर आये एवं टी॰के॰घोष अकादमी में भर्ती हुये । तब उन्होने उसी विद्यालय के शिक्षक तारापद गांगुली के घर में आश्रय लिया । तारापदबाबु स्वदेशी आन्दोलन के साथ जुड़े थे । उनके एक रिश्तेदार पटना में स्वदेशी सामान बेचने की दुकान चलाते थे । विदेशी सामानों की तुलना में स्वदेशी सामान सस्ते में बेचे जा सकें इसके लिये तारापदबाबु उन्हे अनुदान दिया करते थे । सन 1912 में मैट्रिक पास कर बंकिम बी॰एन॰कॉलेज में भर्ती हुये । उसी साल इतिहास के ख्यातिप्राप्त प्राध्यापक आचार्य यदुनाथ सरकार ने बंकिम को, अपने बच्चों को पढ़ाने के लिये गृह-शिक्षक नियुक्त किया और उसे पटना कालेज परिसर में अपने बंगले में जगह दिया । बी॰एन॰कालेज में बंकिम प्रोफेसर कामाख्या नाथ मित्र के सम्पर्क में आये । कामाख्याबाबु घोर स्वदेशी क्रान्तिकारी चिन्तक थे । लेकिन गुप्त तरीके से काम करते थे । उनके एक समर्थक का नाम था कमलाकान्त मुखर्जी । शचीन्द्रनाथ सान्याल के साथ इनका सम्पर्क था । … बंकिमचन्द्र ने अपने एक मित्र पारसनाथ सिन्हा से मशविरा कर अन्य मित्रों – गोबर्धन प्रसाद, शोभाकान्त बनर्जी, अखिलचन्द्र दास – को साथ में लेकर संगठन बनाया और काम शुरू कर दिया । … इस गुप्त संस्था के सदस्य जो लोग बने उनमें उल्लेखनीय थे रामकिशुन पाठक (टी॰के॰घोष अकादमी के छात्र), नरेन्द्रनाथ बसु (वकील गोबिन्दचन्द्र मित्र के नाती), जगदीश चन्द्र राय (पटना कालेज के छात्र), हृषिकेश मजुमदार (लॉ कालेज के छात्र), सुधीर कुमार सिन्हा (बी॰एन॰कालेज का छात्र एवं प्रोफेसर कामाख्या नाथ मित्र का भतीजा), सम्पदा मुखर्जी, रघुबीर सिंह (टी॰के॰घोष अकादमी के छात्र) । बी॰एन॰कालेज के और भी तीन छात्र बाद में इस संस्था में भर्ती हुये । वे थे, अतुल चन्द्र मजुमदार, प्रफुल्ल कुमार बिश्वास एवं शिव कुमार सिंह । बी॰एन॰कालेज के नृपेन्द्रनाथ बसु भी इस संस्था के साथ जुड़े थे ।… “
यह बस एक झाँकि था यह दिखाने के लिये कि स्वतंत्रता आन्दोलन के प्रारंभ से ही बिहार के बांग्लाभाषी एवं हिन्दीभाषी (या अन्यभाषी) एक साथ मिलकर क्रांतिकारी गतिविधियों का जाल बुन रहे थे।  
कुछ और बातें
जितनी घनिष्टता बिहार की किसी भी हिन्दी प्रदेश के साथ है उससे कहीं अधिक घनिष्टता उसकी और आत्मिक घनिष्टता उसकी बंगाल और ओड़िशा के साथ है। समुद्र के साथ उसका रिश्ता बंगाल से बनता रहा है। लोहा के साथ रिश्ता ओड़िशा और झारखण्ड से बनता रहा है। यह कोई भावनात्मक बात नहीं, ढाई हजार वर्षों पहले गंगारिडि सभ्यता के साथ, कलिंग की सभ्यता के साथ मगध साम्राज्य और अंग अंचलों के व्यापारिक रिश्तों, दैनन्दिन लेनदेन वगैरह की अधिक जानकारी मुझे नहीं है, लेकिन अच्छा लगता है जब बस, ट्रेन या ऑटो पर मगध की किसी बहु की कलाइयों शाँखा, पोला और लोहा दिखता है। शाँखा के लिये जो शंख की जरूरत होती है वह भारत महासागर से मिलता है, और कटता है बंगाल की गलियों में, शाँखारी परिवारों की आरी से। पोला, असली पोला मुंगे से बनता है और मूंगे की पट्टियाँ और द्वीप समुद्र में होते हैं। लोहा मिलता है ओड़िशा-झारखण्ड की पट्टी में और बंगाली और बिहारी बहुओं की कलाइयों में उस लोहे का होना उसके स्रोतों पर कब्जे की निशानी है – या कलिंग से मित्रता कर या कलिंग विजय के माध्यम से।
और फिर, मनसा पूजा! बेहुला-लखीन्दर की कहानी। चाँद सौदागर के चम्पानगर से जितनी बंगाल की तरफ बढ़ी, उतनी ही उत्तर बिहार की तरफ बढ़ी!



Wednesday, April 24, 2019

উদ্যমী ব্যবসায়ী বিদ্যাসাগর


সংস্কৃত ও হিন্দু শাস্ত্রের প্রখরতম বিদ্রোহী পন্ডিত, প্রাচ্য ও প্রতীচ্যের মিলনে নতুন বিদ্যালয়ী পাঠ্যক্রম উদ্ভাবক, স্নেহময় শিক্ষক, আধুনিক শিক্ষাবিজ্ঞান অনুসারে পাঠ্যপুস্তকের রচয়িতা, সরকারী কাজ হিসেবে একশোর বেশি বালক-বিদ্যালয় এবং চল্লিশের বেশি বালিকা-বিদ্যালয়ের সংস্থাপক, ব্যক্তিগত উদ্যোগে নিজ পৈত্রিক গ্রামে ও পরে কর্মাটাঁড়ে গণশিক্ষা ও প্রৌঢ়শিক্ষার ব্যবস্থায় অগ্রণী, ভারতীয় ব্যবস্থাপনায় প্রথম কলেজের নির্মাতা, বাংলা বর্ণমালার সংস্কারসাধক ও বাংলা গদ্যকে সাহিত্যের গঠন-সৌকর্য প্রদায়ক...
আর কী বলা যায়?
বর্ণহিন্দু সমুদায়ে বিধবাবিবাহ প্রচলন, বহুবিবাহ ও বাল্যবিবাহের বিরোধ ধরে কাজ গোনালে উনিশ শতকে নারী ক্ষমতায়নে এবং নারীমুক্তির প্রশ্নকে পুরো সমাজের মুক্তি হিসেবে দেখা শেখানোয় এই মানুষটির অবদান কম করা হয়।
জনকল্যাণে করূণাময় ও দয়াময় ব্যক্তিত্বটা তো কিম্বদন্তি।
তার ওপর আবার ব্যবসায় উদ্যমী? মানে ওই সংস্কৃত প্রেসের ব্যাপারটা? ওটায় আলাদা করে বলার আবার কী আছে?
হয়তো আছে! কিছুটা! দেখা যাক! বাঙালির অপবাদ আছে যে তারা ব্যবসায় বিমুখ। যদিও শুধু ব্যবসাদার বা বাণিজ্যে সফল বাঙালি নয়, প্রকৃত অর্থে উদ্যমী, অন্ত্রেপ্রেনিওর এবং বিশেষ করে নবজাগরণী-ইয়োরোপের অর্থে উদ্ভাবক-আবিষ্কারক-ব্যবসায়ী বাঙালিও আছেন। দিব্যি বলতে পারি, তোমাদের মুক্ত দেশে টমাস আলভা এডিসন আছেন তো আমাদের পরাধীন দেশেও আচার্য প্রফুল্ল চন্দ্র রায় আছেন!
তবুও অপবাদটা আছে কেননা ঔপনবেশিক শিক্ষাদীক্ষা এবং ভীতু মধ্যবিত্ত আবহাওয়ায় আমাদের মধ্যের একটা বড় অংশ ঝুঁকির কাজে বাঁচার আনন্দ পেতে ভুলে গিয়েছিলাম। বস্তুতঃ, এখনও দোনামনায় থাকি। আর সরকারী, বেসরকারী, সওদাগরী দপ্তরে কলম চালানোর চাকরীতে বাঙালিদেরই বোলবালা ছিল, প্রতিস্পর্ধী ছিল কম।
আরেকটাও কথা আছে। ব্যবসা করে সংসার চালানো বাঙালি তখনও নগণ্য ছিল না, এখন তো নয়ই। কিন্তু আমাদের মানসে আদর্শ, ‘নায়কীয়’, বা ‘ভালোমানুষ’ জীবন-যাপনের যে ছবি এক কালে সাহিত্য এঁকে দিয়েছে ও পরবর্তী কালে থিয়েটার ও সিনেমা যে ছবিকে পোক্ত করেছে সেটা ব্যবসায়ীর নয়, উদ্যমীর তো নয়ই।

১৮৪৭ সালের এপ্রিলে ঈশ্বরচন্দ্র বিদ্যাসাগর সংস্কৃত কলেজে তাঁর প্রথম বারের চাকরী থেকে ইস্তফা দিলেন। কারণ, কর্তৃপক্ষের সাথে মতের অমিল। সেই সময়, বোধহয় যখন মতের অমিলটা মাথাচাড়া দিচ্ছে আর বিদ্যাসাগর বুঝতে পারছেন যে চাকরীটা ছাড়তে হতে পারে, তিনি অগ্রজপ্রতিম বন্ধু (বয়সে তিন বছর বড়) মদনমোহন তর্কালঙ্কারের সাথে অংশিদারীতে একটা ছাপাখানা বসালেন। নাম রাখা হল সংস্কৃত প্রেস। প্রেসের জন্য ৬০০ টাকা ধার করতে হয়েছিল। সে ধার কেমন করে শোধ হল সে গল্প ইন্দ্র মিত্র রচিত ‘করূণাসাগর বিদ্যাসাগর’ বইটিতে আছে। আশা করি সবাই অল্পবিস্তর জানেন। কাজটার মধ্যে আমরা সাধারণ বাঙালি মানসিকতায় হয়ত একটি কাব্য-ঐতিহ্যবাহী দুষ্প্রাপ্য পূঁথির পান্ডুলিপি খুঁজে ছাপানোর কাজের ‘আবিষ্কারক’ বা বুদ্ধিগত দিকটাই বেশি দেখি, কিন্তু এটা যে কারবারী উদ্ভাবক-উদ্যমীরও চারিত্রিক বৈশিষ্ট্য, সেটা হয়ত নোট করিনা। আবার, অনেক বিদ্যাসাগর-বিরোধীর লেখায় দেখেছি যে তাঁরা বিদ্যাসাগরের, বিভিন্ন সময়ে ইংরেজ সরকারের কাছে তদ্বির করে, আপস-মীমাংসার মাধ্যমে কাজ করানোর প্রচেষ্টাকে যেমন হেয় দৃষ্টিতে দেখেন (যুক্তি-অসংগত ভাবে), তেমনই বিদ্যাসাগরের এই ব্যবসায়িক চাতুর্যকেও হেয় দৃষ্টিতে দেখেন। তাঁদের কাছে এই চাতুর্য আর বিদ্যাসাগরের সেই বিখ্যাত কথন ‘ঠকানোর চাইতে ঠকা ভালো’, অসংগতি বা অসামঞ্জস্য মনে হয়।
এটা ঠিক যে ব্যবসার উচ্চাকাঙ্খা বাড়তে শুরু করলে শেষে ওই অসংগতিটা এসে পড়তে পারে কেননা বাজারের নিয়ম ঘাড়ে চেপে বসে। এমন মানুষও আছেন যাঁরা ব্যবসার জগতে টিঁকে থাকার দায়ে, ‘ঠকানো’ বা বিভিন্ন ধরণের দুর্নীতি, যদি নিজে নাও শুরু করে থাকেন, অন্ততঃ কাজেকারবারে, লেন-দেনে, সরকারি বিভাগে কাজ করানোর ক্ষেত্রে মেনে নিয়েছেন; আবার এমন মানুষও আছেন যাঁরা ব্যবসা করাই ছেড়ে দিয়েছেন। কিন্তু লক্ষ লক্ষ সাধারণ কারবারী আছেন (বাঙালিও) যাঁরা ঐ উচ্চাকাঙ্খার দুর্নীত হাতছানিটা এড়িয়ে থাকাটাকে নিজের নৈতিক সফলতা মনে করছেন, এবং হয়ত বেশ টানাটানির মধ্যেই ঘরসংসার চালাচ্ছেন। বিদ্যাসাগরের ব্যবসায় (এবং অপ্রতিযোগী সময়ে) সেটা বরং সহজতর ছিল, তাই টানাটানির বৃত্তে না থেকে তিনি বেশ সচ্ছল ব্যবসায়ী হয়ে উঠেছিলেন। নিজের ওপর তো তাঁর এক পয়সাও খরচ ছিল না। সম্বল তো ওই খাটো ধুতি, চটি আর উড়ুনি। তাই দানবীরের হৃদয়টা দরকার পড়লেই ব্যবসা থেকে হওয়া আয়ে হাত ঢুকিয়ে দিতে পারত।
তবে এ কথাটাও মনে গেঁথে নেওয়া দরকার যে বিদ্যাসাগর ব্যবসা এবং ভালোরকম ভাবে লাভের ব্যবসা করতে চেয়ে থাকলেও তাঁর উচ্চাকাংখা কিন্তু ব্যবসায়ীর উচ্চাকাঙ্খা ছিল না। বিলাসিতা তাঁর ছিল না, খুব বেশি বিলাসিতা উচ্চাকাঙ্খী উদ্যমী ব্যবসায়ীরও থাকে না। কিন্তু উদ্যমী ব্যবসায়ী ব্যবসাটাকে বাড়ায়। আরেকটা ইউনিট খোলে, অন্য কারবারে টাকা লগ্নী করে। বিদ্যাসাগরও চাইলে পারতেন। করেন নি কারণ তাঁর ব্যবসায়িক উদ্যমের একটাই উদ্দেশ্য ছিল – যে নতুন বিজ্ঞানসম্মত শিক্ষা পদ্ধতি তাঁর পরিকল্পনা, যে পদ্ধতিকে কার্যকরী করতে নতুন পাঠ্যক্রম নির্মাণ করেছেন এবং সেই পাঠ্যক্রমের উপযোগী পাঠ্যপুস্তক রচনা করে ও করিয়ে চলার কথা ভাবছেন তা যেন কোনোভাবেই ব্যহত না হয়; কারো দাক্ষিণ্যের বা কারো শংসাপত্রের অভাব যেন বাধা না হয়ে দাঁড়ায়।
পাঠ্যপুস্তক তো ছিলই। বললেই তৈরি হয়ে যেত আরো। ছাপার জায়গাও ছিল। কিন্তু তাতে বিদ্যাসাগরের বিজ্ঞানসম্মত পদ্ধতির প্রভাব ছিল না এবং বললে তারা মানতও না সে পদ্ধতি। সেভাবে বলতে গেলে তো শিক্ষা, স্ত্রীশিক্ষা সবই তো চলছিল নবজাগরণের দিগন্তে তাঁর উদয়ের আগে থেকে! ক্যাথলিক পদ্ধতিও ছিল, হিন্দু পদ্ধতিও ছিল!
কিন্তু বিদ্যাসাগরের সংস্কৃত প্রেস হল তাঁর নতুন শিক্ষা পদ্ধতি কার্যকরী করার উপযোগী নতুন ধরণের পাঠ্যপুস্তক প্রকাশন-যুদ্ধের প্রধান অস্ত্র। এবং তার তিন প্রধান সৈনিক হলেন ঈশ্বরচন্দ্র বিদ্যাসাগর, মদনমোহন তর্কালঙ্কার এবং অক্ষয় কুমার দত্ত।
১৯৮১ সালে প্রকাশিত ‘বাংলা মুদ্রণ ও প্রকাশন’ (চিত্তরঞ্জন বন্দোপাধ্যায় সম্পাদিত) নামে একটি সঙ্কলনে নিখিল সরকার রচিত একটি প্রবন্ধ আছে, ‘আদিযুগের পাঠ্যপুস্তক’। নিখিল সরকারের ভাষায় এই তিনজন ছিলেন পাঠ্যপুস্তক রচনার ব্রহ্মা, বিষ্ণু এবং মহেশ্বর!
যাই হোক, ধীরে ধীরে সেই সংস্কৃত প্রেসের – যেহেতু প্রকাশনার কাজটাও ছিল, তাই মেশিনের পাশের ঘরে একটি পুস্তক-ভাঁড়ার বা ডিপজিটরি খোলার পর – নামকরণ হল সংস্কৃত প্রেস এন্ড ডিপজিটরি। পরবর্ত্তি কালে এটি বিপণিও হয়ে দাঁড়িয়েছিল কেননা অন্য স্থানে মুদ্রিত ও প্রকাশিত বইও, বিশেষ করে পাঠ্যপুস্তক, এই ডিপজিটরিতে রাখা হত।
আশ্চর্যের কথা, এই প্রেসটার, সে সময়কার ঠিকানা কিন্তু সচরাচর কোথাও পাওয়া যায় না। হয়ত কোনো জীবনীতে আছে, আমি পাইনি। এমন কি, উইকিপিডিয়াতেও, সংস্কৃত প্রেস এন্ড ডিপজিটরির জন্য একটা পুরো পৃষ্ঠা থাকলেও তাতে ঠিকানার উল্লেখ নেই। হালে, খুঁজতে খুঁজতে ফেসবুকে গৌতম বসুমল্লিক নামে একজনের পৃষ্ঠায় ৯ই জুন, ২০১১ তারিখের পোস্টে পেলাম। পরে দেখলাম ‘এই সময়’ বাংলা দৈনিকের পোর্টালে এই সংক্রান্ত একটা খবর গৌতম বসুমল্লিকেরই নাম তথ্যসুত্র হিসেবে উল্লেখ করেছে। গৌতমবাবুর দেওয়া ঠিকানা – ৬৩, আমহার্স্ট স্ট্রীট। তিনি বলছেন যে এই বাড়িটিতে বিদ্যাসাগর নিজেও বেশ কিছুদিন ছিলেন।
এই সংস্কৃত প্রেস এন্ড ডিপজিটরিতে দ্বিতীয় বই ছাপা হয় বিদ্যাসাগরেরই নিজের লেখা ‘বেতাল পঞ্চবিংশতি’। এটা নিয়ে তাঁকে অনেক যুদ্ধ করতে হয়েছে। কেননা ফোর্ট উইলিয়ামের মার্শাল সাহেব তাঁকে একটি ভালো বাংলা পাঠ্যবই রচনা করতে বললেও তাঁর এই পান্ডুলিপি ফোর্ট উইলিয়াম কলেজের কর্তৃপক্ষ মনোনীত করেনি। বিদ্যাসাগর তখন গিয়েছিলেন শ্রীরামপুরে কেরী সাহেবের কাছে। বাংলা বইয়ের ব্যাপারে কেরী সাহেবের প্রশংসা আর শংসাপত্র কে অস্বীকার করবে! ফোর্টের কর্তৃপক্ষ অগত্যা পান্ডুলিপি মনোনীত করে। তখন বিদ্যাসাগর একশো কপি ছেপে আনার বরাত পান তিনশো টাকার করাড়ে। বাকি কপিগুলো বিদ্যাসাগর ও তর্কালঙ্কার মহাশয় বন্ধুবান্ধবদের মধ্যে উপহার হিসেবে বিতরণ করেন। এতে তাঁদের প্রেসের প্রচারও হয়।
এবার বরং উইকিপিডিয়া থেকেই উদ্ধৃত করি – “১৮৪৯ সালে মদনমোহন তর্কালঙ্কার শিশুদের জন্য ‘শিশুশিক্ষা’ নামে একটি সচিত্র পুস্তকমালা লিখতে শুরু করেন। [যদিও উল্লেখ নেই কিন্তু বোঝা স্বাভাবিক যে সে বই সংস্কৃত প্রেসেই ছাপা হতে থাকে – বর্তমান লেখক] এই পুস্তকমালার তৃতীয় বই ছিল বিদ্যাসাগর রচিত ‘বোধোদয়’ (১৮৫০)।”
১৮৫০ সালে মদনমোহন তর্কালঙ্কার জজ-পন্ডিতের চাকরি পান। সংস্কৃত কলেজের সাহিত্য-অধ্যাপকের কাজ ছেড়ে মুর্শিদাবাদ চলে যান। বিদ্যাসাগরের জীবনীলেখকেরা জানাচ্ছেন যে সংস্কৃত প্রেস কিছুদিন একসাথে চালানোর পর মদনমোহন তর্কালঙ্কারের সাথে বিদ্যাসাগর মহাশয়ের মতান্তর হয়। কী বিষয়ে মতান্তর, তা স্পষ্ট বোঝা যায় না। তবে জীবনী পড়ে, ভ্রমনিরাস পড়ে এবং নিষ্কৃতিলাভপ্রয়াস পড়ে মনে হয় যে দুজনের চরিত্রগত বৈশিষ্টের পার্থক্যই ছিল মতান্তরের প্রধান কারণ। বিদ্যাসাগরের মধ্যে উদ্যম ব্যাপারটা এত বেশি ছিল যে তাঁর প্রধান লক্ষ্য থাকত উদ্দেশ্যসাধনের উৎপাদনী একক (প্রোডাকশন ইউনিট) হিসেবে প্রেসটার সর্বাঙ্গীন উন্নতি, উৎপাদন-দক্ষতা। পূর্বে উল্লিখিত নিখিল সরকার নিজের প্রবন্ধে লিখছেন, “শোনা যায় পাঠ্য বইয়ের হরফে এবং যুক্তাক্ষরের লিপিচিত্রে সমতা আনার জন্য তিনি শ্রীরামপুরের অধর টাইপ ফাউন্ড্রি পর্যন্ত ধাওয়া করেছিলেন!” অন্য দিকে মদনমোহন তর্কালঙ্কারের দৃষ্টিতে উদ্দেশ্যগত এই দিকটা একেবারেই ছিল বলে মনে হয়না। তাঁর প্রধান চিন্তা ছিল হিসেবের নিখুঁত সততাটুকু এবং ব্যস, সেইটুকুই। দুইয়ের ঘরে দুই থাকবে তিনের ঘরে তিন... ; মোট ‘পাঁচ’টা ছয় বা সাত কী করে হবে এবং কী উদ্দেশ্যে হবে সেসব বিদ্যাসাগরের ভাবনা। বিদ্যাসাগরের মত একবগগা মানুষের তাই তাঁর সাথে ঠোকাঠুকি লাগতেই পারে এবং তাই লেগেছিল। সামনাসামনি থাকলে হয়ত মিটে যেত। কলকাতা ও মুর্শিদাবাদের দূরত্ব সেটা হতে দিল না। তর্কালঙ্কার মহাশয়ের অকালমৃত্যুতে, স্বজনের অর্থলোভ এবং ওকালতি প্যাঁচ ব্যাপারটাকে তেতো করে দিল।    
যাই হোক, বন্ধুদের সালিশীতে বিবাদের নিষ্পত্তি হয় এবং তাতে সংস্কৃত প্রেসের মালিকানা স্বত্ব বিদ্যাসাগরের হয়। বিদ্যাসাগরের মালিকানায় এরপর উত্তরোত্তর প্রেসের শ্রীবৃদ্ধি হতে থাকে। আবার নিখিল সরকারের ‘আদিযুগের পাঠ্যপুস্তক’ থেকেই উদ্ধৃতি দিচ্ছি। উনিশ শতকের প্রথমার্ধে পাঠ্যপুস্তক প্রকাশনে ‘স্কুল বুক সোসাইটির গুরুত্বপূর্ণ ভূমিকা জানিয়ে তিনি বলছেন, “উনিশ শতকের পাঁচের দশকে স্কুল বুক সোসাইটির চেয়ে বেশি নামডাক সংস্কৃত প্রেসের। একটি বিবরণে দেখছিলাম ১৮৫৭ খ্রীষ্টাব্দে, অর্থাৎ মহাবিদ্রোহের বছরে সংস্কৃত প্রেস বই প্রকাশ করে ৮৪২০০ খন্ড, অথচ সরকারি অনুদান সত্ত্বেও স্কুল বুক সোসাইটি সেবছর বই ছাপতে পেরেছিলেন মাত্র ৩২০০০ খন্ড!”
একের পর এক বিজ্ঞানসম্মত শিক্ষার উপযোগী পাঠ্যপুস্তক ছেপে চলে সংস্কৃত প্রেস এন্ড ডিপজিটরি এবং তার লাভও বেড়ে চলে। বেশির ভাগ বইয়েরই একাধিক সংস্করণ এবং একাধিক মুদ্রণের কাহিনী গড়ে ওঠে। কিছু ইতিহাস হয়ে ওঠে। নিখিল সরকার লিখছেনঃ
“বিদ্যাসাগরের ‘বর্ণপরিচয়’এর প্রথম ভাগের প্রকাশ ১৮৫৫ খ্রীষ্টাব্দে। দ্বিতীয় ভাগও একই বছরে। ১৮৯০ খ্রীষ্টাব্দের মধ্যে ‘শিশুশিক্ষা’র প্রথম ভাগের ১৪৯টি সংস্করণ হয়। (প্রথমে বইটির দাম ছিল ৴৬ পাই, পরে কমিয়ে ৴৹ আনা করা হয়।) ১৮৮৯ পর্যন্ত দ্বিতীয় ভাগের সংস্করণ হয় ৮৪টি। (এরও দাম ছিল প্রথমে ৴৬ পাই, পরে ৴৹ আনা।) ১৮৯০ পর্যন্ত ‘শিশুশিক্ষা’র তৃতীয় ভাগের সংস্করণ হয় ১০১টি। দাম ৴৬ পাই। অন্যদিকে প্রথম প্রকাশের পর ১৮৯০ খ্রীষ্টাব্দ পর্যন্ত ‘বর্ণপরিচয়’ প্রথম ভাগের সংস্করণ হয় ১৫২টি। (১৮৫৫-৫৭ খ্রীষ্টাব্দের মধ্যে ৯টি সংস্করণে ৫৩ হাজার কপি বই প্রচারিত হয়েছিল।) প্রকাশের সময় প্রথম ভাগের দাম ছিল ৯ পাই, পরে বাড়িয়ে ৴৹ আনা করা হয়। ১৮৯০ পর্যন্ত ‘বর্ণপরিচয়’এর দ্বিতীয় ভাগের সংস্করণ হয় ১৪০টি। দ্বিতীয় ভাগের দাম ছিল প্রথমে ৯ পাই, পরে বাড়িয়ে ৴৩ পাই করা হয়। ‘শিশুশিক্ষা’ তৃতীয় ভাগ বা ‘বোধোদয়’এর জনপ্রিয়তাও দেখবার মত। বইটির প্রথম প্রকাশ ১৮৫১ খ্রীষ্টাব্দে। ১৮৯০এর মধ্যে ছাপা হয় ১০৬টি সংস্করণ। ‘বোধোদয়’এর দাম ছিল ৵৹। বিদ্যাসাগরের আর একটি বই ‘কথামালা’র প্রথম প্রকাশ ১৮৫৬ খ্রীষ্টাব্দে। ১৮৯০এ তার সংস্করণ হয় ৫১টি।”
এই ইতিহাসটাই বলে দিচ্ছে যে ব্যবসায়িক উদ্যমের ঝুঁকি নিয়ে বিদ্যাসাগর কিভাবে সফলতার পথে এগিয়েছিলেন এবং তারই সাথে, নিজের প্রধান লক্ষ্য – নতুন বিজ্ঞানসম্মত প্রাথমিক শিক্ষার জোয়ার সৃষ্টি করতে পেরেছিলেন।
সুবল চন্দ্র মিত্র রচিত ইংরেজি ভাষায় বিদ্যাসাগরের জীবনী ‘ঈশ্বরচন্দ্র বিদ্যাসাগর, এ স্টোরি অফ হিজ লাইফ অ্যান্ড ওয়র্ক’। তাতে তিনি বলছেন যে সরকারি চাকরি থেকে অবসর নেওয়ার পর তাঁর আয়ের প্রধান স্রোত হয়ে ওঠে এই প্রেস আর ডিপজিটরি। বেশ কয়েকজন লোক এই সংস্থাটিতে কর্মরত ছিল, কাজ্জেই তাদেরও রুজিরুটির যোগান দিত এই প্রেসের চাকরি। কিন্তু প্রেসের ব্যাপারে মন দেওয়ার সময় পেয়ে যখন তিনি প্রেসের কাজকর্মের ধরণ দেখলেন, তিনি অত্যন্ত অসন্তুষ্ট হলেন, বিশেষ করে মুখ্য আধিকারিকের দায়িত্বে যিনি ছিলেন তাঁর চলনে। হিসাব ঠিক মত রাখা হচ্ছিল না। সব কিছু অগোছালো হয়ে ছিল। তাই প্রেসের কাজটা দেখাশোনা করার জন্য বন্ধু রাজকৃষ্ণ বন্দোপাধ্যায়কে অনুরোধ করলেন। রাজকৃষ্ণবাবু সে সময় ৮০ টাকা মাইনেতে ফোর্ট উইলিয়াম কলেজে হেড অ্যাসিস্ট্যান্ট ছিলেন। ছয় মাসের ছুটি নিয়ে তিনি সংস্কৃত প্রেসের কাজকর্ম দেখতে শুরু করলেন। রাজকৃষ্ণের দক্ষ প্রশাসনে ছয় মাসে প্রেসের ভোল পাল্টে গেল। বিদ্যাসাগরের পিতৃদেব এত খুশী হলেন যে তিনি রাজকৃষ্ণকে ফোর্ট উইলিয়ামের চাকরি ছেড়ে স্থায়ী ভাবে সংস্কৃত প্রেস ও ডিপজিটরির দায়িত্ব নিতে বললেন। বিদ্যাসাগরও তাঁর কথায় সায় দিলেন। ফলে, ১৫০ টাকা মাইনেতে রাজকৃষ্ণ বন্দোপাধ্যায় সংস্কৃত প্রেস অ্যান্ড ডিপজিটরির ম্যানেজার নিযুক্ত হলেন। সুবলবাবুর শব্দে খুব শীগগিরই সংস্থাটি ‘প্রস্পেরাস’ এবং ‘প্রফিটেবল’ ব্যবসা হয়ে দাঁড়াল।
যদিও শেষ অব্দি এই ব্যবসা আর বিদ্যাসাগরের বা তাঁর পরিবারের হাতে থাকেনি, তবে সেটা এ কারণে নয় যে উদ্যমী উৎসাহের বা ব্যবসায়িক চাতুর্যের অভাবে সংস্থাটি লোকসানের ব্যবসায় পরিণত হয়ে পড়েছিল। কারণটা বিদ্যাসাগরী – কিম্বদন্তি দানশীলতা।
________________________________